प्रेम विवाह के एक वर्ष बाद महिला ने लगा ली फांसी
Lucknow News - बंथरा के नारायण खेड़ा में हुई घटना सरोजनीनगर, संवाददाता। बंथरा में शनिवार रात विवाहिता ने

बंथरा में शनिवार रात विवाहिता ने फांसी लगा ली। महिला ने एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। बंथरा पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी खुशी मिश्रा (25) का प्रेम विवाह मार्च 2024 में बंथरा नारायणखेड़ा के अर्जुन सिंह चौहान से हुआ था। खुशी और अर्जुन ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक शोरूम में काम करते थे। शनिवार को ससुराल में रामामण शुरू हुआ था। देर रात किसी बात को लेकर खुशी की ससुरालवालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद कमरे में जाकर खुशी ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी खुशी के बाहर न निकलने पर अर्जुन ने आवाज दी पर कोई जवाब नहीं मिला।
खिड़की से झांककर देखा तो खुशी पंखे से रस्सी के फंदे के सहारे लटकी हुई थी। परिवार वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गए। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने खुशी को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह के मुताबिक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मायके वालों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।