लखनऊ जोन के विश्वनाथ को मिली तिहरी स्वर्णिम सफलता
Lucknow News - 63वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में मेरठ की रिया वर्मा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी ने...

63वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता मेरठ की रिया वर्मा ने जीते दोहरे स्वर्ण लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी ने पुरुष वर्ग में 63वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकंट्री प्रतियोगिता में दूसरे दिन तिहरे स्वर्ण पदक जीते। महानगर स्थित 35वीं पीएसी के शहीद भगत सिंह तरणताल में आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में विश्वनाथ ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण जीते। साथ ही चार गुणे सौ मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी वह शामिल रहे। इस टीम में लखनऊ जोन के विश्वनाथ साहनी, अवध नरेश यादव, सूरज चौहान और अरविंद कुमार मौजूद रहे।
लखनऊ जोन के अवध नरेश यादव ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में भी स्वर्ण पदक जीत कर दोहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की। दूसरे दिन भी लखनऊ के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। बुधवार को महिला वर्ग में मेरठ की रिया वर्मा ने 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते। महिला वर्ग में लखनऊ जोन की अनामिका साहनी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीता। पुरुष वर्ग में लखनऊ जोन के संदीप कुमार प्रजापति ने तीन मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग स्वर्ण पदक जीता। अन्य परिणाम 10 मीटर हाईर्ग्ड डाइविंग स्वर्ण- शुभम मिश्रा- कानपुर जोन रजत- कमल कुमार साहनी-प्रयागराज जोन कांस्य- सुनील निषाद- लखनऊ 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्वर्ण- विश्वनाथ साहनी- लखनऊ जोन रजत- सूरज कांत- पीएसी पूर्वी जोन कांस्य-अरविंद कुमार- लखनऊ जोन 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले स्वर्ण- रोहित शर्मा- मेरठ जोन रजत- चरणजीत- मेरठ जोन कांस्य- ऋषभ पाठक-पीएसी पूर्वी जोन तीन मीटर हाईर्ग्ड डाइविंग स्वर्ण- संदीप कुमार प्रजापति-लखनऊ जोन रजत- कमल कुमार साहनी-प्रयागराज जोन कांस्य- सुनील निषाद -लखनऊ 200 मीटर बैक स्ट्रोक स्वर्ण- अवध नरेश यादव-लखनऊ जोन रजत- दुर्गेश कुमार शर्मा-गोरखपुर जोन कांस्य- वीरेंद्र सिंह -पीएसी पूर्वी जोन 200 मीटर बटर फ्लाई स्वर्ण- विश्वनाथ साहनी-लखनऊ जोन रजत- सूरजकांत- पीएसी पूर्वी जोन कांस्य- गुलाब यादव- पीएसी पूर्वी जोन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।