Woman Files Triple Talaq Case Against Husband Over Dowry Demands in Kakori दहेज में एसी नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsWoman Files Triple Talaq Case Against Husband Over Dowry Demands in Kakori

दहेज में एसी नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

Lucknow News - लखनऊ के काकोरी में एक महिला ने अपने पति वसी अहमद के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि दहेज में एसी की मांग पूरी न होने पर उसे तलाक दिया गया और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 3 June 2025 07:11 PM
share Share
Follow Us on
दहेज में एसी नहीं मिलने पर दिया तीन तलाक

लखनऊ, संवाददाता। काकोरी कोतवाली में महिला ने पति के खिलाफ तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया। दहेज में एसी की मांग की गई थी। जिसके नहीं मिलने पर महिला को तलाक दिया गया। काकोरी निवासी महिला का निकाह हरदोई सण्डीला निवासी वसी अहमद से डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला के छह माह की बेटी है। पीड़िता के मुताबिक ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति वसी अहमद के साथ उसके परिवार वालों ने मिल कर महिला को कई बार पीटा। दहेज में एसी के साथ कार लाने का दबाव डाला। 27 मई को दहेज की बात को लेकर महिला की पिटाई करते हुए उसे जला कर मारने की साजिश रची गई।

पर, समय रहते महिला को इस बात का पता चल गया। पीड़िता ने जान बचाने के लिए डॉयल 112 पर कॉल की थी। जिस पर पुलिस कर्मियों के हस्तक्षेप करने पर वसी अहमद ने माफी मांग ली। वहीं, 28 मई को महिला के मायके पक्ष से कुछ लोग ससुराल आए। जिनकी मौजूदगी में वसी अहमद ने पत्नी को तीन तलाक दे कर भगा दिया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।