घर से भागीं दो युवतियों ने किया समलैंगिक विवाह
Lucknow News - निगोहां के एक गांव में, 24 वर्षीय किसान की बेटी अपनी सहेली के साथ भाग गई और समलैंगिक विवाह कर लिया। घरवालों ने पुलिस में रिपोर्ट दी, लेकिन युवतियों ने कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना...

निगोहां इलाके के एक गांव में किसान की 24 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ मंगलवार सुबह भाग निकली। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद कर दिया। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो कुछ पता नहीं चला। युवती ने दो दिन बाद अपने भाई के मोबाइल पर एक शपथपत्र भेजकर बताया कि दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया है। जानकारी होने पर घरवालों ने गुरुवार को निगोहां थाने में तहरीर दी और शुक्रवार को शपथपत्र के साथ वापस ले लिया। घरवालों के प्रार्थनापत्र के आधार पर थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने युवती से संपर्क किया। दोनों को थाने आकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा। शुक्रवार को युवती अपनी सहेली के साथ थाने पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवतियों ने कहा कि वे बालिग हैं अपनी मर्जी से दोनों ने विवाह किया है। साथ रहना चाहती हैं। घरवाले इसमें दखल न दें। पिता ने समझाने का प्रयास किया पर वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद घरवालों ने भी पुलिस के समक्ष दोनों लड़कियों से संबंध रखने से इनकार कर दिया। पिता ने कहा कि उन्हें दोनों कोई मतलब नहीं है। घरवालों ने दोनों ने रिश्ता खत्म कर दिया। युवतियां अब साथ रह रही हैं। दोनों ने कोर्ट में शादी करने के साक्ष्य भी परिवारीजन को भेज दिए। इसके बाद वह दोनों चली गई। दोनों साथ रह रही हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।