Protests Erupt Against BJP Leader s Controversial Statement on Kedarnath Helicopter Accidents भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsProtests Erupt Against BJP Leader s Controversial Statement on Kedarnath Helicopter Accidents

भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसों पर विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुनिकीरेती ढालवाला में भाजपा नेता दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषTue, 17 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर विवादित बयान देने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के खिलाफ रोष बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता के बयान को लेकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को चौदह बीघा पुल पर नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पूर्व नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। लोग हादसे के शिकार होकर जान गंवा रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अपनी सरकार की लापरवाही को छिपाने के लिए इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान देने पर तुले हैं।

कहा कि पार्टी ऐसे बयानों की कड़े शब्दों में निंदा करती है। कहा कि उत्तराखंड में हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर जांच की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में फिर कोई दुर्घटना न हो पाए। प्रदर्शन करने वालों मे महासचिव मनोज शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल रावत, प्रदेश सचिव दिनेश भट्ट, सभासद गजेंद्र सजवान, समाजसेवी अजय रमोला, सभासद विनोद सकलानी, सुरेंद्र भंडारी, प्रदीप बिष्ट, दयाल सिंह भंडारी, गब्बर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।