Beneficiaries Protest Ration Distribution Issues at Lwahai Village Fair Price Shop अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर लाभुकों ने किया हंगामा, Garhwa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGarhwa NewsBeneficiaries Protest Ration Distribution Issues at Lwahai Village Fair Price Shop

अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर लाभुकों ने किया हंगामा

फोटो डंडई एक: लवाही गांव स्थित पीडीएस दुकान पर राशन के लिए हंगामा करते लाभुक प्रखंड के लवाही गांव स्थित बादल महिला स्वयं सहायता समूह जन वितरण दुकान पर

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 17 June 2025 05:37 PM
share Share
Follow Us on
अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने पर लाभुकों ने किया हंगामा

डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के लवाही गांव स्थित बादल महिला स्वयं सहायता समूह जन वितरण दुकान पर मंगलवार को खाद्यान्न लेने पहुंचे लाभुकों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी भी की। लाभुकों का आरोप है कि 15 दिन पहले मशीन में अंगूठा लगवाने के बाद भी खाद्यान्न देने में आनाकानी की जा रही है। दुकान पर आने पर उन्हें भगा दिया जाता है। मौके पर मौजूद लाभुक कोशिला देवी, तेतरी देवी, शिव, कालिया देवी, सुनीता देवी, मंती देवी, पूनम देवी, प्रतिमा देवी, चंपा कुअर, गोविंद राम, गणेश भुइयां सहित अन्य ने बताया कि जून महीने की 4 तारीख और 6 तारीख को दुकानदार ने उन्हें 2 महीने का खाद्यान्न देने के नाम पर मशीन में अंगूठा लगवाया।

तब कहा गया था था कि 15 जून तक दो महीने का एकमुश्त राशन दिया जाएगा। राशन लेने के लिए वह दुकान पर आते रहे पर टालमटोल किया जाता रहा। मंगलवार को भी जब दुकान पहुंचे तो राशन दिए बगैर ही मशीन में अंगूठा लगाने के लिए कहा जाने लगा। उसपर लाभुक भड़ककर हंगामा करने लगे। उसपर उन्हें दुकान से भगाया जाने लगा। उसकी जानकारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि घुरबिगन बैठा को दिया गया। जानकारी पर दुकान पहुंचे प्रमुख प्रतिनिधि और दुकानदार नवरंग पासवान के बीच भी खाद्यान्न वितरण मामले को लेकर नोकझोंक हुई। प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि लाभुकों का हंगामा करना स्वभाविक था। पहले ही दो महीने का एकमुश्त खाद्यान्न देने के नाम पर मशीन में अंगूठा लगवा लिया गया है। उसके बाद भी राशन नहीं मिला। जब वह दुकान पर पहुंचे तो फिर से अंगूठा लगाने के लिए कहा जाने लगा। उसका लाभुकों ने विरोध किया। लाभुको ने बताया कि 6 माह से दुकानदार के द्वारा न तो दाल दिया जा रहा है और न ही नमक। मांगने पर दुकानदार की ओर से कहा जाता है कि गोदाम से ही नहीं मिला है। लाभुकों ने राशन कटौती की भी शिकायत की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।