Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsYouth Commits Suicide After Argument with Mother in Sarojininagar
मां से झगड़े के बाद युवक ने लगाई फांसी
Lucknow News - सरोजनीनगर के सैनिकनगर में एक युवक ने मां से कहासुनी के बाद फांसी लगा ली। राजेश कश्यप (45) ने खाने को लेकर विवाद के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जब मां ने दरवाजा खोला, तो बेटे का शव गमछे के फंदे से...
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 15 May 2025 08:37 PM

सरोजनीनगर के सैनिकनगर में मां से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगा ली। शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी गई। बलरामपुर उतरौला निवासी राजेश कश्यप (45) मां मुन्नी देवी के साथ किराए के मकान में रहता है। बुधवार रात मां-बेटे के बीच खाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद राजेश ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद मुन्नी देवी बेटे के कमरे की तरफ गई। जहां दरवाजा उड़का हुआ मिला। धक्का देने पर गेट खुलने पर मुन्नी देवी को बेटे का शव गमछे के फंदे से लटका मिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।