महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना होगी प्राथमिकता-डीजीपी
Lucknow News - लखनऊ में नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की घोषणा की। उन्होंने महिला सुरक्षा, नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग, और...

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डीजीपी ने एक्स पर लिखा अपने संदेश लखनऊ, प्रमुख संवाददाता नवनियुक्त डीजीपी राजीव कृष्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स पर लिखा कि अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस के साथ ही महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता बनाए रखना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। डीजीपी ने यह भी लिखा कि नागरिक केन्द्रित पुलिसिंग होगी। राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को वह आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए एक्स पर ही मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद डीजीपी ने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की।
राज्य की वर्तमान कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। डीजीपी ने कुछ जिलों के कप्तानों व आईजी से भी उनके यहां का हाल लिया। साथ ही कई बिन्दुओं पर उन्होंने दिशा निर्देश भी दिए। शनिवार को ही राजीव कृष्ण को डीजीपी बनाया गया था। उनके पास विजिलेंस के डीजी और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद का भी प्रभार है। घुसैपठियों पर लगाम, अवैध धर्मातंरण रोकने की चुनौती इस समय बांग्लादेशियों की घुसपैठ और अवैध धर्मांतरण के कई मामले देखने को आए है। इन्हें रोकने के साथ ही बड़े शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था सही करना भी चुनौती के रूप में सामने रहेगा। इसके अलावा ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाने होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।