Rajiv Nagar Police Arrest Chain Snatcher Gulshan Kumar After Recent Theft जेल से छूटकर आया और छीन ली चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRajiv Nagar Police Arrest Chain Snatcher Gulshan Kumar After Recent Theft

जेल से छूटकर आया और छीन ली चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजीव नगर पुलिस ने चेन झपटने के मामले में गुलशन कुमार उर्फ छोटन को गिरफ्तार किया है। वह एक महीने पहले जेल से छूटकर आया था और पहले से ही छह मुकदमों का सामना कर रहा था। शनिवार रात महिला से चेन झपटने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 1 June 2025 08:06 PM
share Share
Follow Us on
जेल से छूटकर आया और छीन ली चेन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजीव नगर पुलिस ने चेन झपटमारी में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान राजीव नगर के छोटी बगीचा निवासी गुलशन कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है। झपटमारी के मामले में जेल से वह एक महीना पहले ही छूटकर आया था। शनिवार की रात महिला से दोबारा चेन झपटने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ राजीव नगर थाने में पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। वह पांच बार झपटमारी सहित अन्य मामलों में छह दफे जेल जा चुका है। पुलिस ने बदमाश के पास से झपटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है।

राजीव नगर रोड-17 निवासी अजीत शर्मा की पत्नी निर्मला शर्मा शनिवार की रात सब्जी खरीदने पास स्थित बाजार गई थीं। सब्जी खरीदकर वह वापस घर लौट रही थीं। तभी पैदल आए एक बदमाश ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली थी और दौड़कर गलियों के रास्ते फरार गया था। झपटी गई चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख है। महिला ने इस संबंध में रविवार की सुबह राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत की। प्रभारी डीएसपी (कानून एवं व्यवस्था)-2 नितीश चंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राजीव नगर थानेदार सोनू कुमार ने जांच शुरू की। पैदल और अकेले करता था वारदात : घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान की गई। पहचान होते ही के केस दर्ज होने के चार घंटे के अंदर पुलिस की टीम ने छोटी बगीचा स्थित घर से झपटमार गुलशन कुमार को धर दबोचा। उसके पास से झपटी गई चेन भी बरामद कर ली गई। थानेदार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाने में पहले से झपटमारी और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत छह केस दर्ज है। आरोपित अकेले और पैदल वारदात को अंजाम देता था। आरोपित झपटी गई चेन किस सुनार के पास खपाता था इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।