विशेषज्ञों ने किसानों का आय बढ़ाने का बताया तरीका
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कृषि संकल्प सभा में किसानों को आधुनिक खेती के तरीके और आय बढ़ाने के टिप्स दिए गए। विधायक जीतलाल पटेल ने इसे ग्रामों के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।...

प्रतापगढ़, संवाददाता। कृषि विभाग की ओर से आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि संकल्प सभा में विश्वनाथगंज विधायक के साथ विशेषज्ञों की टीम ने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीके और आमदनी बढ़ाने का टिप्स दिया। आश्वासन दिया कि विशेषज्ञों की टीम किसानों के घर तक जाकर खेती करने के तरीके बताएगी। कृषि विभाग की ओर से रविवार को कृषि संकल्प सभा का आयोजन विकास खंड मानधाता की ग्राम पंचायत पर्वतपुर में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल ने कहा कि यह अभियान ग्रामों के समग्र विकास की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। नोडल अधिकारी उप कृषि निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) केके अग्निहोत्री ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, और रसायनों के समुचित प्रयोग की जानकारी दी।
कृषि विज्ञान केंद्र कालाकांकर के वैज्ञानिक नवीन कुमार सिंह ने धान की उन्नत खेती और फसलों के विविधीकरण के माध्यम से किसानों को आय बढ़ाने का तरीका बताया। संकल्प सभा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय मिश्र, संजय मिश्र, राजेन्द्र प्रताप सिंह, मार्कंडेय, नंदलाल सरोज, कमलेश आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।