रोहिन नदी में नहा रही भैंस पर हमला कर मगरमच्छ ने मार डाला
Maharajganj News - झनझनपुर में दिग्विजय यादव अपनी भैंस को नहलाने गए थे, तभी अचानक मगरमच्छ ने भैंस पर हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में खींच लिया। भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना पर वन दरोगा मौके पर पहुंचे लेकिन सीमा...

झनझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द निवासी दिग्विजय यादव रोहिंन नदी स्थित चानकी घाट पर भैस नहलाने गया था। इसी बीच अचानक मगरमच्छ ने भैंस पर हमला कर दिया और उसको गहरे पानी खींच ले गया। मगरमच्छ के हमले में भैस की मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। दिग्विजय यादव के अनुसार वह चानकी घाट पर अपनी भैंस को नहलाने गया था। जैसे ही भैंस पानी में गयी कि अचानक भैंस को मगरमच्छ खींच कर गहरे पानी में उठा ले गया।
इससे पानी में ही भैंस की मौत हो गयी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह भैंस को बाहर निकाला। सीमा क्षेत्र को लेकर दो रेंज के वन दरोगा में कहासुनी: किसी ने भैंस के मरने की सूचना लक्ष्मीपुर रेंज के केवलापुर चौकी प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा अशोक गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना उनके क्षेत्र की नहीं बल्कि पकड़ी रेंज के जगपुर वन चौकी क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना जगपुर चौकी के वन दरोगा को दी। सूचना मिलते ही वन दरोगा हरिराम यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों में सीमा क्षेत्र को लेकर कहासुनी हुई। वन दरोगा हरिराम ने घटना के बारे में अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। अधिकारियों ने केवलापुर चौकी पर तैनात वन दरोगा अशोक गुप्ता को उनके क्षेत्र की घटना बताते हुए रिपोर्ट करने को कहा। हल्का लेखपाल अनुप्रिया पटेल ने जायजा लेते हुए घटना के बारे में आला अधिकारियों को सूचित कर दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।