Heavy Rain Provides Relief from Heat but Exposes Drainage Issues in Maharajganj जोरदार बारिश से महराजगंज शहर में जलनिकासी की खुली पोल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsHeavy Rain Provides Relief from Heat but Exposes Drainage Issues in Maharajganj

जोरदार बारिश से महराजगंज शहर में जलनिकासी की खुली पोल

Maharajganj News - महराजगंज में भीषण गर्मी से राहत देने वाली मूसलाधार बारिश हुई, जिसने खेती-किसानी को संजीवनी दी। हालांकि, बारिश ने जलनिकासी की समस्याओं को भी उजागर किया। फरेंदा रोड की सर्विस लेन और कई मोहल्लों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजMon, 16 June 2025 11:11 AM
share Share
Follow Us on
जोरदार बारिश से महराजगंज शहर में जलनिकासी की खुली पोल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को सोमवार की भोर से हुई मूसलाधार बारिश ने राहत दी है। खेती-किसानी को संजीवनी मिली है, लेकिन महराजगंज शहर की जलनिकासी की पोल भी इस बारिश ने खोलकर रख दी है। इस बारिश से फरेंदा रोड की सर्विस लेन जलमग्न हो गई। कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी भर गया। सरकारी परिसरों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इस बारिश से हाईवे किनारे के घरों व दुकानों में पानी घुसने लगा। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले हाईवे किनारे बनी नालियों की सफाई हो जानी चाहिए थी। ऐसा न होने के कारण ही नालियों में बहाव नहीं हुआ और पानी ओवरफ्लो कर सर्विस रोड पर भर गया।

वहीं मोहल्लों की सड़कों पर भी पानी लग गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।