विद्यालयों में योग के साथ होगी प्रतियोगिता, मेधावी होंगे पुरस्कृत
Maharajganj News - महराजगंज में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन विद्यालयों में योगाभ्यास और योग पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। बच्चों को मिष्ठान और फल भी वितरित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य, योग शिक्षक और अन्य...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। योग दिवस के मौके पर 21 जून को माध्यमिक विद्यालयों में जहां योगाभ्यास किया जाएगा, वहीं बच्चों के बीच में योग पर आधारित प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान व फल भी वितरित किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 21 जून को योग दिवस के लिए प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल बनाया गया है। विद्यालय के योग शिक्षक, शारीरिक शिक्षा शिक्षक,योग प्रशिक्षण, योग विशेषज्ञ द्वारा विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व विद्यार्थियों से योगाभ्यास कराएंगे। इसमें प्राणायाम, आसन, ध्यान, ब्रीथिंग अभ्यास व योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी।
योग दिवस के दिन विद्यालय 6:30 बजे खोले जाएंगे,उसके बाद योगाभ्यास व अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। योग दिवस के दिन बच्चों के बीच योग पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।