दुकान से आठ लाख का गहना चोरी, छह घंटे में बरामदगी
Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहा पर ज्वेलरी की दुकान से

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहा पर ज्वेलरी की दुकान से आठ लाख का गहना चोरी की घटना का पुलिस छह घंटे में खुलासा कर दी है। चोरी हुए सभी गहना की बरामदगी भी हो चुकी है। इस मामले में पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। छह घंटे के अंदर खुलासा पर सराफा कारोबारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सराहना किया है। सराफा की दुकान में चोरी की यह घटना शुक्रवार सायं की है। भिटौली थानाक्षेत्र की एक महिला अपनी रिश्तेदार के साथ हरपुर तिवारी चौराहा पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान पर पहुंची। सात हजार रूपया का गहना खरीदी।
कुछ पैसा उधार लगाकर बाद में देने की बात बोल दुकान से चली गई। महिला के जाने के बाद दुकानदार ने देखा कि ज्वेलरी का एक डिब्बा गायब है। उसमें आठ लाख रूपये का गहना है। यह देख बदहवास दुकानदार फौरन पुलिस को सूचना दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। टप्पेबाजी में जेल जा चुकी है आरोपित महिला हरपुर तिवारी के सराफा दुकान में जांच-पड़ताल करने पहुंची पुलिस सीसीटीवी का फुटेज खंगालने लगी। कुछ देर बाद फुटेज में एक महिला गहनों से भरा डब्बा को दुकानदार की नजरों से चुराते हुए अपने पास छिपा ली। बाद में चली गई। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे पुलिस कर्मियों में से एक ने महिला को पहचान लिया। बताया कि इसके खिलाफ श्यामदेउरवा थाना में 45 हजार रूपये के टप्पेबाजी के आरोप में केस दर्ज है। महिला जेल भी जा चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भिटौली महिला का लोकेशन ट्रेस करते हुए थानाक्षेत्र के भैंसा गांव में पहुंची। घटना के छह घंटे बाद महिला पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके पास से एक चैन, तीन कुंडल लॉकेट, दो टॉप्स, दो अंगूठी, झाला सेट, चार जोड़ा बाली, दो जोड़ झुमका सहित कुल सहित कुल 74.700 ग्राम पीली धातु (सोने) के आभूषण बरामद हुआ। यह सभी गहना दुकान से चुराने का आरोप है। बरामदगी के आधार पर पुलिस आरोपित महिला सरोज को गिरफ्तार कर ली। खुलासा करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, परतालवल चौकी इंचार्ज एसआई मनीष पटेल, एसआई राजेश सिंह, एसआई अक्षय सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह शामिल हैं। गहना चोरी का त्वरित खुलासा व पूरी बरामदगी में परतावल चौकी इंचार्ज मनीष पटेल ने सक्रिय भूमिका निभाया। श्यामदेउरवा थानाक्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहा पर स्थित एक ज्वेलरी की दुकान से गहना चोरी की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस आरोपित महिला को गिरफ्तार कर ली है। उसके पास से करीब आठ लाख रूपया का गहना बरामद किया गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की गई है। आतिश कुमार सिंह-एडिशनल एसपी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।