मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता
Maharajganj News - महराजगंज में समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक हुई। प्रभारी बेचू लाल चौधरी ने 2027 के चुनाव को महत्वपूर्ण बताया और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान तेज...
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोनौली के जानकी नगर वार्ड में स्थित लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बैजू यादव के कैंप कार्यालय पर सपा की समीक्षा बैठक हुई। नौतनवा विधानसभा के प्रभारी बेचू लाल चौधरी ने कहा कि 2027 का चुनाव समाजवादी पार्टी के लिए बहुत अहम है। आज की यह भीड़ समाजवादी विचारधारा से जुड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ है, ना कि किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन की। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करते हुए चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दें। स्पष्ट किया कि जनसंपर्क अभियान तेज करें और समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।
प्रत्याशियों के चयन में संगठन की राय अहम होगी और हर निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि पार्टी की जड़ें जनता में हैं और हम सबका कर्तव्य है कि हम समाजवादी मूल्यों की रक्षा करें। सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने कहा कि अगर कार्यकर्ता ईमानदारी से जुट जाएं, तो कोई ताकत समाजवादी पार्टी को सत्ता तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, विक्रम यादव, बैजू यादव, राम आशीष यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।