Severe Heatwave in Maharajganj Residents Struggle with Rising Temperatures 36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कड़ी धूप ने झुलसाया, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSevere Heatwave in Maharajganj Residents Struggle with Rising Temperatures

36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कड़ी धूप ने झुलसाया

Maharajganj News - महराजगंज में कड़ी धूप और लू के कारण लोग परेशान हैं। दोपहर में तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजThu, 29 May 2025 02:51 AM
share Share
Follow Us on
36 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, कड़ी धूप ने झुलसाया

महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम के उठापठक के बाद कड़ी धूप के कहर से बुधवार को लोग कुछ ज्यादा ही परेशान रहे। दोपहर में अत्यधिक कड़ी धूप के बीच लू चलने से लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। आग उगलती कड़ी धूप से लोगों की सांसत बढ़ती ही जा रही है। धूप की वजह से अधिकतम पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। पछुआ हवाओं ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। बुधवार को सूरज ने कुछ ज्यादा ही सितम ढाया। सुबह करीब नौ बजे तक तापमान कम होने से मौसम ने लोगों को अधिक परेशान नहीं किया। लेकिन जैसे ही दोपहर में तेज पछुआ हवा शुरू हुई लोगों की परेशानी बढ़ गई।

दोपहर में शहर की सड़कें सुनसान हो गईं। महराजगंज शहर के हनुमानगढ़ी चौराहे पर तो लोगों की आवाजाही कम होने से सन्नाटा पसर गया। पर शाम छह बजे के बाद खरीदारी को लेकर लोगों के बाहर निकलने पर शहर में चहल-पहल बढ़ गई। कड़ी धूप के बीच झुलसाने लगी लू: मई महीने में भीषण गर्मी रंग दिखाने लगी है। धूप तल्ख होती जा रही है। वहीं लू के थपेड़े भी लोगों को झुलसाने लगे हैं। सुबह नौ बजे तक तो थोड़ी राहत रही। लेकिन इसके बाद सूर्यदेव की तीखी किरणों का सामना करना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने की आशंका: तेज धूप व तपन से लोग इन दिनों बड़ी ही मुश्किल में है। मौसम बैज्ञानिकों ने सप्ताह भर मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है। जिला आपदा प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ चंदन कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ से जो मौसम विभाग से सूचना प्राप्त हुई है। उसके मुताबिक एक सप्ताह तक लगातार मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप के बीच उमस भरी लोगों को और अधिक परेशान कर सकता है। बारिश नहीं हुई तो और बढ़ेगी परेशानी: जिले में किसी वजह से यदि हल्की बारिश नहीं हुई तो मौसम की मार लोगों पर बहुत भारी पड़ेगा। मौसम पूरी तरह साफ रहने से लोग तेज धूप को सहन नहीं कर पाएंगे। तेज धूप के वजह से लोगों की तबियत भी खराब हो सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।