कलश यात्रा के साथ श्री शतचंडी महायज्ञ और शतरुद्री पाठ शुरू
Maharajganj News - निचलौल में चंडीमाता मंदिर परिसर में श्री शतचंडी महायज्ञ और शतरुद्री पाठ की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई। कन्याओं ने मंदिर से कलश लेकर नारायणी नहर पर पहुंचकर जल भरा। कार्यक्रम आठ जून तक चलेगा, जिसमें...

निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल कस्बे के सिसवा रोड स्थित चंडीमाता मंदिर परिसर में बुधवार को श्री शतचंडी महायज्ञ और शतरुद्री पाठ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दिन सुबह मंदिर परिसर से कलश लेकर कन्याएं सात पांच पुल स्थित नारायणी नहर पर पहुंची, जहां यज्ञाचार्य डॉक्टर जोखन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलशयात्रा वापस मंदिर परिसर आई। मंदिर परिसर में विधिविधान के साथ कलश स्थापित किए गए। वेदी पूजन के बाद शतचंडी पाठ शुरू हुआ। यज्ञाचार्य डॉक्टर पांडेय ने बताया कि श्री आदि शक्ति श्री चंडी माता मंदिर निचलौल के जीर्णोद्धार के तीसरे वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम आठ जून तक चलेगा।
इसके तहत गुरूवार को सुबह सात बजे से शतचंडी पाठ, शुक्रवार को सुबह सात बजे से शतचंडी पाठ और शतरुद्री पाठ, शनिवार को सुबह सात बजे से शतचंडी पाठ और शतरुद्री पाठ होगा। रविवार आठ जून को हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन में चंडी माता सेवा समिति के अनूप सरावगी, पुनीत मिश्र, मनोज राय, आलोक सरावगी, रामकुमार ओझा, आनंद मिश्र, शंभू अग्रवाल, विनोद मिश्र, जितेन्द्र त्रिपाठी, तरुण तिवारी, मनोज यादव, नवीन दूबे, विवेक, संजय राय, डॉक्टर टीके तिवारी, रेंजर सुनील राव, जीतेन्द्र उर्फ शेरू अग्रवाल, नृपेंद्र विक्रम सिंह आदि की सक्रिय भूमिका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।