Two Arrested for Gang Rape of Minor in Maharajganj सामूहिक दुष्कर्म में बाल अपचारी व दुकानदार को जेल, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTwo Arrested for Gang Rape of Minor in Maharajganj

सामूहिक दुष्कर्म में बाल अपचारी व दुकानदार को जेल

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के एक दुकान के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 13 April 2025 09:36 AM
share Share
Follow Us on
सामूहिक दुष्कर्म में बाल अपचारी व दुकानदार को जेल

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई क्षेत्र के एक दुकान के अंदर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपितों के खिलाफ कोल्हुई पुलिस पॉक्सो व गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। आरोपितों में एक दुकानदार अधेड़ है। जबकि उसका सहयोगी नाबालिग है।

कोल्हुई क्षेत्र की एक किशोरी गांव के समीप एक बाजार में गुरुवार को कुछ सामान की खरीदारी करने गई थी। शाम को प्यास लगने के बाद वह बाजार के चौराहे के समीप एक दुकान पर रुकी। अधेड़ दुकानदार ने किशोरी को पानी पीने के लिए दुकान के अंदर जाने को कहा। बोला कि पीने का पानी अंदर रखा हुआ है। आरोप है कि किशोरी जैसे ही दुकान के अंदर गई, दुकान संचालक उसे खींच कर अंदर के एक कमरे में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर अपने सहयोगी को बुलाया। उसने भी दुष्कर्म किया। गैंगरेप पीड़ित किशोरी घर पहुंचने के बाद अपनी मां को रोते हुए पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन व कुछ महिलाएं आरोपित की दुकान पर पहुंची। दोनों आरोपितों की पिटाई करने लगी। पीड़िता को साथ लेकर उसकी मां कोल्हुई थाना में पहुंची। पूरी घटना की जानकारी देकर दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। कोल्हुई थानाध्यक्ष अरविन्द सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि एक आरोपित नाबालिग है। आरोपित दुकानदार रामराज को मुड़ली व दूसरे नाबालिग आरोपित एकसड़वा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। बाल अपचारी समेत दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।