प्पांच दंगा कांड मामलों का वांछित अभियुक्त धराया
गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने पांच दंगा कांड मामलों में वांछित अभियुक्त दसईं भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा है। भगत पर राजेपुर थाना में 16 दंगा मामले दर्ज हैं, जिसमें से 5 में वह...
मधुबन,निज संवाददाता। गड़हिया बाजार थाना की पुलिस ने 5 दंगा कांड मामलों में वांछित व मारपीट मामले में आरोपित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए गड़हिया थाना के एसआई श्याम हिहारी सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पुनास ग्राम का दसईं भगत है। उसपर राजेपुर थाना में दंगा के 16 मामले दर्ज हैं। जिसके 5 मामलों में वह वांछित है। साथ ही गड़हिया बाजार थाना में उसके विरूद्ध मारपीट के1 मामला दर्ज है। वह वर्षों से फरार चल रहा था। अभी तक वह न्यायिक हिरासत में जाने से बच रहा था। बताया कि विगत 28 जुलाई 2016 को तेतरिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें गोली भी चली थी। भीड़ बेकाबू हो गयी थी। जिसे शांत करने में पुलिस को कई झंझावतों से जूझना पड़ा था। गड़हिया बाजार थाना में उसके विरूद्ध जमीनी विवाद में मारपीट करने का मामला दर्ज है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।