Dabangs Destroy Newly Constructed CC Road in Aram Sarai Village दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद की सीसी रोड , Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDabangs Destroy Newly Constructed CC Road in Aram Sarai Village

दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद की सीसी रोड

Mainpuri News - भोगांव। ग्राम अरम सराय के प्रधान द्वारा कुछ ही दिन पहले बनवाई गई सीसी रोड को दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 7 June 2025 05:51 PM
share Share
Follow Us on
दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद की सीसी रोड

ग्राम अरम सराय के प्रधान द्वारा कुछ ही दिन पहले बनवाई गई सीसी रोड को दबंगों ने ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दिया। आक्रोशित गांव वालों ने पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के साथ भोगांव तहसील पहुंचे और एसडीएम से मुलाकात की। ग्रामवासियों की शिकायत पर एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक को तत्काल मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने ग्राम प्रधान व सपा विस अध्यक्ष रामशरण यादव के साथ एसडीएम संध्या शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि काफी समय से ऊबड़-खाबड़ चल रहे गांव के मुख्य रास्ते पर ग्राम प्रधान रामशरण ने सीसी रोड बनवा दिया था।

यह बात गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं आई। प्रधान ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम 5 बजे दबंग लोग ट्रैक्टर लेकर सीसी रोड पर आ गए और पूरे मार्ग को उखाड़ कर बर्बाद कर दिया। इससे लाखों का सरकारी नुकसान हुआ है। आरोपी इसी रोड के नीचे दबी इंटर लॉकिंग ईंटे भी ट्रैक्टर में लादकर ले गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।