अहिल्याबाई होलकर ने समाज को दी नई दिशा: सत्यपाल
Mainpuri News - घिरोर। क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में अहिल्याबाई होलकर के इतिहास पर चर्चा की गई।

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के सभागार में अहिल्याबाई होलकर के इतिहास पर चर्चा की गई। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित किए जाने पर बल दिया गया। कहा गया कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपना सारा जीवन समाज की सेवा और देशभक्ति में लगा दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर महिलाएं समाज को नई दिशा दे सकती हैं। आवाह्न किया गया कि महिलाएं आगे आएं और माता अहिल्याबाई की नीतियों पर चलकर समाज का नेतृत्व करें। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि भारतीय इतिहास में महिलाओं की गौरव गाथा किसी से छिपी नहीं है। अहिल्याबाई ने उस समय समाज को नई दिशा देने का काम किया जब महिलाओं को अधिकार नहीं थे।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद भदौरिया ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर हासिल करने के लिए आगे आना होगा। महिलाएं अब किसी से पीछे नहीं हैं। लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, आर्थिक विकास और प्रगति के लिए महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह चौहान ने भी विचार व्यक्त किए और अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।