Inauguration of Bhagwat Katha at Ram Janaki Temple with Kalash Yatra भागवत कथा सुनने से निकल जाता है मृत्यु का भय, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsInauguration of Bhagwat Katha at Ram Janaki Temple with Kalash Yatra

भागवत कथा सुनने से निकल जाता है मृत्यु का भय

Mainpuri News - किशनी। नगर के जटपुरा चौराहा स्थित रामजानकी मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 29 May 2025 05:46 PM
share Share
Follow Us on
भागवत कथा सुनने से निकल जाता है मृत्यु का भय

नगर के जटपुरा चौराहा स्थित रामजानकी मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हो गया। गुरुवार को वृंदावन के कथावाचक सतेंद्र मोहन शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से कलियुग में लोगों को मृत्यु को जानने की क्रिया मालूम होती है। उसके मन से मृत्यु का भय मिट जाता है। जिस प्रकार परीक्षित ने भागवत कथा का श्रवण कर अभय प्राप्त किया उसी प्रकार भागवत जीव को अभय बना देता है। कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परम हंसों की संहिता है। भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है।

अधिक मास में इसके श्रवण का महत्व है। भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। इस मौके पर रघुनंदन दास त्यागी महाराज, प्रवेश यादव गुड्डू, होशियार सिंह यादव, रनवीर सिंह यादव, गुलाब सिंह, प्रकाश यादव, विजेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, हिमांशू यादव, महावीर सिंह एवं राम जानकी मंदिर कमेटी एवं व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।