एक विरासत, एक संकल्प कार्यक्रम को दिखाई हरी झंडी
लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान पर एक मैराथन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष और जिपं प्रशासक ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। युवा मोर्चा के...

लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान पर मैराथन का आयोजन किया गया। एक विरासत एक संकल्प कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष, जिपं प्रशासक ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में मैराथन का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया तथा जिपं प्रशासक बसंती देव ने धावकों को रही झंडी दिखाई। इस अवसर पर महामंत्री संजय परिहार, पूरन नगरकोटी, डा. हर्ष मेहरा, संजय जोशी, अक्षय चन्याल, नितिन जोशी, तारा, दीपक जोशी, मनोज बचखेती, योगेश जोशी, प्रशांत तिवारी, मनीष कुमार किशोर कुमार मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।