नीम के पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
Mainpuri News - किशनी/कुसमरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ौली में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ौली में युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई। युवक ने फांसी क्यों लगाई इस संबंध में परिवार के लोग कोई जानकारी नहीं दे पाए। घटना शुक्रवार देर रात की है। बुढ़ौली निवासी 24 वर्षीय आकाश पुत्र रामबक्श वाल्मीकि घर से खेतों की तरफ चला गया। रात 9 बजे के करीब घर से थोड़ी दूर नीम के पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
शव लटके होने की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ललित भाटी, कुसमरा चौकी प्रभारी आदेश भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।