Accident on Flyover Eight Injured in Eeco Car Collision After Tire Puncture ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आठ घायल , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsAccident on Flyover Eight Injured in Eeco Car Collision After Tire Puncture

ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आठ घायल

Mathura News - थाना रिफाइनरी क्षेत्र में बाद फ्लाई ओवर पर ईको गाड़ी के टायर पंचर होने के बाद अज्ञात वाहन की टक्कर से आठ सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 9 June 2025 02:43 AM
share Share
Follow Us on
ईको में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, आठ घायल

थाना रिफाइनरी अंतर्गत बाद फ्लाई ओवर पर अचानक ईको गाड़ी के पंचर होने पर पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके चलते ईको सवार आठ सवारियां घायल हो गयीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया। एक की हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया है। रविवार दोपहर को गोवर्धन चौराहे से ईको चालक आगरा की ओर सवारियां लेकर जा रहा था। बताते हैं कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बाद फ्लाई ओवर पर अचानक ईको गाड़ी का टायर पंचर हो गया। चालक ने उसे डगमगाने पर रोकने का प्रयास किया तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ईकों में टक्कर मार दी।

इसके चलते ईको पलटने से उसमें बैठीं आठ सवारियां घायल हो गयीं। इनकी चीख-पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे ईको में फंसी सवारियों को निकालने में जुट गये। सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार को भर्ती कराया। वहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने आगरा रैफर कर दिया। थानाध्यक्ष रिफाइनरी अजय वर्मा ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी, वहीं सीसी टीवी फुटेज से वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार रिहाना, नासिर निवासी दरेशी रोड, कोतवाली राकेश निवासी लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोवर्धन, सानियां, तैमूर निवासी नई बस्ती नंदकिशोर निवासी कोड़िया गंज, अलीगढ़, श्रीमाला निवासी डीग राजस्थान व किरन निवासी छीपी टोला, आगरा घायल हो गये। इनमें नंद किशोर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हे आगरा रेफर किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।