डीआरएम ने जंक्शन पर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Mathura News - आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने शुक्रवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच के कार्यों का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण...

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को आगरा मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच रहे कार्यों का विण्डों ट्रेलिंग निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट से विण्डो ट्रेलिंग माध्यम से की। सिगनल, ओएचई, प्लेटफॉर्म पर सफाई इत्यादि का निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से किया। डीआरएम ने साफ सफाई व प्लेटफॉर्म संख्या 9 व 10 पर चल रहे एक्सटेंशन कार्य का जायजा लिया। प्लेटफॉर्म संख्या 2, 3, 6 व 7 पर निर्माणाधीन लिफ्ट के कामों के प्रगति के बारे में जानकारी ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।