Jharkhand State Under-18 Kabaddi Championship to be Held in Bokaro राज्यस्तरीय अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ी चयनित, Jamshedpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsJharkhand State Under-18 Kabaddi Championship to be Held in Bokaro

राज्यस्तरीय अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ी चयनित

झारखंड कबड्डी संघ के तत्वावधान में 15 जून को बोकारो में अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिले की बालक और बालिका टीमें भाग लेंगी। बालक टीम में 12 खिलाड़ी हैं, जिसमें करण...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 14 June 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
राज्यस्तरीय अंडर-18 कबड्डी प्रतियोगिता में 24 खिलाड़ी चयनित

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में बोकारो जिला कबड्डी संघ की ओर से 15 जून को राज्यस्तरीय प्रथम अंडर-18 बालक और बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो में किया जाएगा। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ की ओर से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी। बालक वर्ग की टीम में 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें करण किस्कू को कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कौशल जरिका, अछि कुमार सिंह, सागर झा, उमंग साहू, अमृत राज, रमन कुमार, राहुल कुमार, मनमोहन भट्ट मिश्र, धर्मदेव कुमार, सागर कुमार और आर्यन कुमार सिंह शामिल हैं। कोच सरवन मल्लिक और मैनेजर अभिषेक कुमार टीम का मार्गदर्शन करेंगे।

बालिका वर्ग की टीम की कमान बिनीता मुर्मू के हाथों में होगी। टीम में अंकिता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पल्लवी टुडू, श्वेता कुमारी, अंजली महतो, मालो टुडू, निशा कुमारी, आयुषी बाईपाई, नूतन कुमारी, इशिका कुमारी और अंकिता को शामिल किया गया है। कोच आकांक्षा जायसवाल और मैनेजर राधिका बानरा टीम के साथ होंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।