बरसाना में हुई भगवान परशुराम के विग्रह की स्थापना
Mathura News - बरसाना में भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह ने भाग लिया। शोभायात्रा के साथ...

बरसाना में विप्र समाज ने भगवान परशुराम के नवनिर्मित मंदिर में महर्षि परशुराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण सिंह ने की। बरसाना में राधा बाग मार्ग पर भागवताचार्य हरिमोहन गोस्वामी नन्दगांव वालों की प्रेरणा से रमेश गुप्ता के माध्यम से एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। प्राण-प्रतिष्ठा से एक दिन पहले बुधवार को बैण्ड बाजे के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसी क्रम में गुरुवार को मंदिर में भगवान परशुराम के श्रीविग्रह की प्राण प्रतिष्ठा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन पूजा से हुई। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के साथ प्रतिनिधि नरदेव चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने भगवान परशुराम को लेकर कहा कि परशुराम जी भगवान विष्णु के अंश अवतार हैं। राधारानी के धाम में भगवान परशुराम का मंदिर लोगों के लिए प्रेरणा बनेगा मंच से मंत्री ने कहा कि बरसाना में योगी सरकार अच्छा काम कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली को रंगोत्सव का नाम दे विश्व पटल पर एक नयी पहचान दी है। बरसाना नगरी ब्रज ही में नहीं त्रिलोकी में अपना महत्व रखती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।