मिहर भोज की जयंती पर निकाली शोभा यात्रा
Mathura News - गांव गुर्जर आजमपुर में युवा राष्ट्रीय लोकदल ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज जयंती पर शोभायात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मिहिर भोज ने 836 ई से 885 ई तक शासन किया और उन्हें महान शासक माना जाता है। इस...

गांव गुर्जर आजमपुर में युवा राष्ट्रीय लोकदल ने गुर्जर गौरव प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती पर शोभायात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल ने गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम भोज गुर्जर प्रतिहार राजवंश के राजा थेख् जिन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी हिस्से में लगभग 49 वर्ष ( 836 ई से 885 ई ) शासन किया। उनकी राजधानी कन्नौज थी। गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिरभोज को सबसे महान शासक माना जाता है। अरब आक्रमणकारियों को रोकने में इन की प्रमुख भूमिका रही थी। इस दौरान जग्गो सिंह, डा.रामसिंह, हरिसिंह, लखनसिंह, वीरेंद्र गुर्जर, जयवीर, पप्पन, मनमोहन, सतीश, रिंकु, घनश्याम, राहुल, रुकमेश सरपंच, अनिल, कल्लन, लक्ष्मण, अजय, नितिन, बॉबी, मोहनश्याम, नरेन्द, लखन, नटवर,जीतू आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।