Ahilyabai Holkar Jayanti Celebrated at Saraswati Vidya Mandir Inter College पछुवादून में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई, Vikasnagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsVikasnagar NewsAhilyabai Holkar Jayanti Celebrated at Saraswati Vidya Mandir Inter College

पछुवादून में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन शिक्षकों ने अहिल्याबाई के जीवन पर

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSat, 31 May 2025 03:17 PM
share Share
Follow Us on
पछुवादून में अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अहिल्याबाई के जीवन की जानकारी मुहैया कराते हुए अपने राष्ट्र की विभूतियों का सम्मान करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने विद्यार्थियों को बताया कि विषम परिस्थितियों में भी अहिल्याबाई ने देश और समाज के लिए जो काम किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। कला, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह एक अविस्मरणीय है। शिक्षक पूजा पाल ने कहा कि हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान नेत्री थीं, जिन्होंने समाज के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया।

कमलेश सिलोड़ी ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। कठिनाइयों से कैसे हम विजय प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं, यह हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, कालिका, दीपक, अखिलेश, चंदन, दिवाकर, अनिल, धन सिंह, फकीर, पंकज, विशाल, मुकेश, शकुंतला, विजेता, पूजा शीतल, निर्मला, शिवानी, रेनू, इशू मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।