Basic Amenities Crisis in Raghopatty Residents Demand Clean Water and Drainage Solutions राघोपट्टी में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल, पेयजल की दिक्कत, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBasic Amenities Crisis in Raghopatty Residents Demand Clean Water and Drainage Solutions

राघोपट्टी में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल, पेयजल की दिक्कत

Mau News - मऊ के राघोपट्टी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। लोग शुद्ध पेयजल और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। खराब...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 17 June 2025 02:17 AM
share Share
Follow Us on
राघोपट्टी में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल, पेयजल की दिक्कत

मऊ। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत राघोपट्टी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां के लोग शुद्ध पेयजल, जलनिकासी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से लोगों के घरों का पानी सार्वजनिक स्थानों पर बहाया जा रहा है। समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत राघोपट्टी मोहल्ला काफी घनी आबादी वाला मोहल्ला है। यहां पर अधिकतर लोगों की रोजी रोटी का माध्यम खेतीबारी और मजदूरी है। राघोपट्टी नगर पालिका क्षेत्र में आने के बाद भी अभी यहां पर मूलभूत सुविधाओं का काफी अभाव है।

क्षेत्र के निवासी श्रीराम, अजय मोहन गुप्ता, राज विजय, दीपक कुमार, सत्यराम, बलवंत, कालू राजभर ने बताया मोहल्ले में सबसे बड़ी समस्या जलनिकासी की है। कुछ स्थानों पर नालियां तो बनाई गई हैं, लेकिन नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से वे जाम पड़ी हैं। साथ ही नालियों को मुख्य नाले से नहीं जोड़ा गया है। इस कारण जलनिकासी की समस्या काफी विकराल है। इसी प्रकार अंदर जाने के लिए सम्पर्क मार्ग काफी बदहाल अवस्था में पड़ा है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को बारिश के मौसम में उठानी पड़ती है। बारिश के मौसम में चारों तरफ जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। साफ-सफाई भी नहीं होने से काफी परेशानी होती है। यहां पर कूड़ा उठान के लिए कूड़ेदान का भी काफी अभाव है। साथ ही शुद्ध पेयजल के लिए भी कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोग अपने निजी स्रोत से पानी की व्यवस्था करते हैं। गर्मी के मौसम में शुद्ध और शीतल पेयजल को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हर घर जल योजना के तहत घर-घर जल पहुंचाने की योजना का भी यहां पर कोई पता नहीं है। समस्या के बाबत स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, बावजूद अबतक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई है। खराब होने के कारण शोपीस बना है हैण्डपम्प राघोपट्टी में पेयजलापूर्ति के लिए हैण्डपम्प पम्प तो लगाए गए हैं, लेकिन हालत ये है कि अधिकतर हैण्डपम्प गर्मी के मौसम में खराब होने से शोपीस बने हुए हैं। हैण्डपम्प खराब होने से लोगों के सामने गंभीर पेयजल संकट है। स्थानीय लोगों ने खराब हैण्डपम्प को दुरुस्त कराने के लिए कई बार अवगत कराया, लेकिन अबतक हैण्डपम्प सही नहीं किया जा सका है। बोले लोग बदहाल सम्पर्क मार्ग के कारण आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसलिए सम्पर्क मार्ग को दुरुस्त किया जाना बहुत ही आवश्यक है। - दुर्गा प्रसाद। पेयजल के लिए कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं किए गए हैं, इसके कारण गर्मी के मौसम में लोग शुद्ध शीतल पेयजल के लिए परेशान रहते हैं। शुद्ध शीतल पेयजल का इंतजाम किया जाना बहुत ही आवश्यक है। -अजय कुमार। कवायद तेज की गई राघोपट्टी में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराए जाने के लिए कवायद तेज कर दी गई है। बेहतर सम्पर्क मार्ग, शुद्ध पेयजल, जल निकासी का इंताजाम कराना प्राथमिकता में शामिल है। विकास कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। जल्द ही सभी विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, जिससे आमजन की समस्या का आसानी के साथ समाधान हो जाएगा। -रमावती देवी, सभासद, नगर पालिका परिषद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।