Intense Heatwave Hits Mau Temperature Soars to 38 2 C चिलचिलाती धूप से बाजारों में दिखा सन्नाटा, लोग रहे बेहाल, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsIntense Heatwave Hits Mau Temperature Soars to 38 2 C

चिलचिलाती धूप से बाजारों में दिखा सन्नाटा, लोग रहे बेहाल

Mau News - मऊ में गर्मी से लोग परेशान हैं। बुधवार को तापमान 38.20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लू और तेज धूप ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा और ग्राहकों की संख्या कम रही। शाम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊThu, 29 May 2025 03:01 AM
share Share
Follow Us on
चिलचिलाती धूप से बाजारों में दिखा सन्नाटा, लोग रहे बेहाल

मऊ। जनपद में बुधवार को गर्मी से लोग काफी परेशान दिखे। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर में तापमान 38.20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 29.10 डिग्री सेल्सियस रहा। लू से सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सूरज की तपन ने जहां राहगीरों को परेशान किया, वहीं लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। लोग दोपहर में जरूरी काम छोड़कर घरों में ही कैद रहने को विवश नजर आए। जनपद में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली और गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहने से लोगों को उम्मीद थी कि मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन जैसे ही आठ बजे।

सूरज ने अपना तेज रूप दिखाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसमान साफ हो गया और धूप इतनी तेज हो गई कि लोग पसीना पसीना हो गए। दोपहर में गर्म हवा के साथ चल रही लू ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया। खासकर बाइक और साइकिल सवारों को जबरदस्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढक कर चलने को विवश नजर आए। गर्मी का असर बाजारों पर भी देखने को मिला। दोपहर के समय अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बेहद कम रही। दुकानदार भी गर्मी से परेशान दिखे। इस बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें सुनसान दिखीं। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे जगह-जगह छांव की तलाश में भटकते रहे। वहीं इस भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि, जैसे-जैसे शाम ढलने लगी और तापमान में थोड़ी गिरावट आई, वैसे ही बाजारों में हलचल बढ़ने लगी और ग्राहक दुकानों पर दिखाई देने लगे। गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने दिनभर ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया। सड़कों के किनारे लगे शरबत, नींबू पानी, गन्ने के रस और आइसक्रीम के ठेले पर भीड़ दिखाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।