National Mission on Natural Farming Promotes Organic Farming in Mau District जैविक उत्पादन से किसानों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsNational Mission on Natural Farming Promotes Organic Farming in Mau District

जैविक उत्पादन से किसानों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

Mau News - मऊ में उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पांच विकास खण्डों के 43 ग्राम पंचायतों में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे और कम लागत में जैविक उत्पाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊSat, 31 May 2025 12:34 AM
share Share
Follow Us on
जैविक उत्पादन से किसानों को बनाया जाएगा आत्मनिर्भर

मऊ। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह चौहान ने बताया प्राकृतिक संसाधनों को सफलतापूर्वक अपनाने के लिए पशु और पौधे आधारित नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजनान्तर्गत जनपद के पांच विकास खण्डों के 43 ग्राम पंचायतों में प्राकृतिक तरिके से जैविक खेती कराई जाएगी। इस प्रकार की खेती से किसान आत्मनिर्भर बनने के साथ ही कम लागत में जैविक उत्पाद कर सकेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि दोहरीघाट, घोसी, फतेहपुर मण्डांव, बड़रांव और परदहा ब्लाक के 43 ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्राकृतिक खेती में खेत की उर्वरा शक्ति की वृद्धि करने के लिए खेतों में जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत के साथ ही कीट नियंत्रण के लिए नीम आयल का प्रयोग किया जाता है।

इन सभी इनपुट के उत्पादन की आपूर्ति के लिए जैव इनपुट संसाधन केन्द्र की स्थापना की जाएगी। सम्पूर्ण लागत पर एक लाख रुपये का अनुदान देय है। जनपद के ऐसे किसान, उद्यमी, सहकारी समिति जो उक्त कार्य में अभिरुचि रखते हैं वह 06 जून तक कृषि विभाग कार्यालय से सम्पर्क कर कार्य प्रारम्भ कर सकते हैं। बताया ऐसे किसान जो पूर्व से ही प्राकृतिक तरिके से खेती करने का अनुभव रखते हों को वरीयता दी जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।