Pankaj Madhdeshiya Meets Minister AK Sharma to Discuss Development Issues in Doharighat कैबिनेट मंत्री से नगर के विकास की बात, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsPankaj Madhdeshiya Meets Minister AK Sharma to Discuss Development Issues in Doharighat

कैबिनेट मंत्री से नगर के विकास की बात

Mau News - दोहरीघाट के पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मध्देशिया ने लखनऊ में मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने नगर पंचायत की समस्याओं, जैसे खराब सड़कों और भ्रष्टाचार के बारे में चर्चा की। मंत्री ने नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 4 June 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
कैबिनेट मंत्री से नगर के विकास की बात

दोहरीघाट। पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज मध्देशिया ने लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत दोहरीघाट की समस्याओं की जानकारी कैबिनेट मंत्री को दी। साथ ही सुंदर चमचमाती दोहरीघाट बाईपास मार्ग बनवाने के लिए आभार प्रकट किया। पंकज मध्देशिया ने बताया नगर के वार्डों में खराब सड़कों, जाम नालों और कटान की समस्या से अवगत कराया है। साथ ही हो रहे भ्रष्टाचार पर भी चर्चा की। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सभी बातों प्रमुखता से लेते हुए नगर को विकसित करने की बात कहीं। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता भी साथ रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।