श्रम प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों का स्वागत
Mau News - मधुबन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और महासचिव डा. अरविंद राजभर के नेतृत्व में श्रम प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। नवमनोनित पदाधिकारियों...
मधुबन। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा.अरविंद राजभर के नेतृत्व में मधुबन विधान सभा के संगठन विस्तार में सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत श्रम प्रकोष्ठ के नए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए नवमनोनित पदाधिकारियों का स्वागत किया। साथ ही ज्यादे से ज्यादे लोगो को पार्टी के विचारों से जोड़ने का संकल्प दिलाया। नवमनोनित पदाधिकारियों में मन्नू भारती को जिला प्रमुख महासचिव श्रम प्रकोष्ठ, भोलू पासवान को मधुबन विधानसभा उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ, वृद्धि चंद्र भारती को मधुबन विधानसभा सचिव श्रम प्रकोष्ठ व आनंद कुमार को मधुबन विधानसभा महासचिव श्रम प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का पीला गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रितेश मल्ल, मधुबन विधानसभा अध्यक्ष हरिनाथ राजभर, महासचिव रोहित राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ आशुतोष सिंह ,अभिषेक सिंह,अजय यादव, अखंड प्रताप सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।