अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री
Meerut News - मेरठ में भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा ने रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके विजन से प्रेरित...

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर विकास के कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। जो विजन 300 साल पहले अहिल्याबाई होल्कर ने दिया था, उसी के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काम कर रहे हैं। शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी अभियान के तहत मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र का पंचायत-प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन अतिथि बैंकट हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि अजय शर्मा रहे। सबसे पहले कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष का उद्देश्य है कि उनके त्याग, बलिदान और उनके शौर्य की गाथा को सभी लोग जानें। कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी रहे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने वरिष्ठ कार्यकर्ता राम प्रसाद पाल से कराई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को अहिल्याबाई होल्कर के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ा रहे हैं। टोल से रैपिड ट्रेन तक महिला शक्ति के नाम है। यह बदलाव महिलाओं के सशक्तिकरण का प्रतीक है। एमएलसी व कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी धर्मेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि 300 वर्ष पूर्व कन्या विद्यालय खोलना महिला सशक्तिकरण की मिसाल है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, सहकारी संघ चेयरमैन संजीव जैन सिक्का, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, कैंट बोर्ड नामित सदस्य डॉ. सतीश शर्मा, सीमा श्रीवास्तव, डॉली गुप्ता, विजेंद्र अग्रवाल, विवेक वाजपेयी, करुणेश नंदन गर्ग, विनय शर्मा, अंजु वॉरियर, ज्योति बाल्मीकि, सौरभ गौड़, मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्नोई, गौरव उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।