Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAlka Tomar s Wrestlers Shine at State Championship Qualify for Nationals
स्वर्ण पदक जीतने पर हुआ स्वागत
Meerut News - अर्जुन अवार्ड़ी अलका तोमर की अकादमी की दो महिला पहलवानों खुशी तोमर और सिद्धी तोमर ने गौंडा में आयोजित अंडर-15 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीते। इससे उन्होंने नागपुर में होने वाली नेशनल...
Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठThu, 19 June 2025 05:06 AM

अर्जुन अवार्ड़ी अलका तोमर कुश्ती अकादमी की दो महिला पहलवानों खुशी तोमर (66 किलो) एवं सिद्धी तोमर (58 किलो भार वर्ग में) ने गौंडा में आयोजित अंडर-15 बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसी के साथ दोनों पहलवानों ने नागपुर में 19 से 22 जून तक होने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। केपी सिंह समेत अन्य लोगों ने स्वर्ण पदक जीतकर लौटी दोनों महिला पहलवानों का स्वागत किया। कुश्ती कोच जगमेंद्र तोमर, संरक्षक अलका तोमर, सरोज देवी, पहलवान नैन सिंह तोमर एवं एकेडमी के खिलाड़ी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।