BJP s Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success in Siwal Khas भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़े युवा, भारत माता के जयकारे गूंजे, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP s Tiranga Yatra Celebrates Operation Sindoor Success in Siwal Khas

भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़े युवा, भारत माता के जयकारे गूंजे

Meerut News - शनिवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा विभिन्न गांवों से होकर गुजरी और इस दौरान लोगों ने एकता का प्रदर्शन किया। यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 10:04 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़े युवा, भारत माता के जयकारे गूंजे

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शनिवार को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जिला इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर गुजरी। बाइक सवार युवकों की भीड़ व गाड़ियों के काफिले के चलते मेरठ बागपत मार्ग पर घंटों जाम की स्थिति बन गई। समापन सिवालखास में डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। भाजपा की ओर से आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शहर से देहात तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को भाजपा जिला इकाई की ओर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पांचली खुर्द स्थित शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा पांचली खुर्द, जानी से निकलकर सिवालखास अम्बेडकर भवन में पहुंचकर संपन्न हुई। मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा में कर्नल सोफिया कुरैशी व विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर हाथों में थामकर उनकी देश के प्रति प्रेम व आपरेशन सिंदूर में नेतृत्व का गुणगान किया। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल ने कहा रैली में हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की एकता की छलक देखी गई। रैली में सर्व समाज के लोगों ने भाग लेकर भारतीय एकता अखंडता की मिशाल पेश की। तिरंगा यात्रा का जानी, सिवालखास में भव्य स्वागत हुआ। जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह, ठाकुर बृजगोपाल, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, मंडल अध्यक्ष विनोद जिंदल, सिवाल चेयरपर्सन गुलजार चौहान, अनवार कुरैशी, योगेंद्र सभासद, अमित पाल, अंकित चौहान, तहमूर मंजूरा, जितेन्द्र कुराली आदि मौजूद रहे।े

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।