पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी जाटव,अरुण चेयरमैन की बसपा में हुई वापसी
Meerut News - बसपा ने 2027 के चुनाव की तैयारी के तहत पार्टी कार्यालय में एक बैठक की। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी जाटव और अन्य नेताओं समेत 20 लोगों को पार्टी में शामिल किया गया। बसपा के मंडल कोर्डिनेटर...

फोटो भी है -पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में अश्विनी जाटव समेत 20 लोगों को शामिल करने की घोषणा -2027 के चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा में तेज हुई घर वापसी अभियान -मंडल कोर्डिनेटर पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने की घोषणा मेरठ, मुख्य संवाददाता पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी जाटव, हस्तिनापुर के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार समेत 20 नेता, कार्यकर्ता शनिवार को बसपा में शामिल हो गए। अश्विनी जाटव, अरुण चेयरमैन की बसपा में घर वापसी हुई है। वहीं दूसरी पार्टियों, संगठन के लोगों के शामिल होने की घोषणा की गई। बसपा के मुख्य मंडल कोर्डिनेटर पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने कहा कि बसपा मिशन-2027 में जुट गई है।
2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बननने जा रही है। शनिवार को फूलबाग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में बसपा नेताओं की बैठक हुई। बैठक में मेरठ मंडल के मुख्य कोर्डिनेटर पूर्व एमएलसी नौशाद अली ने पार्टी नेताओं से संगठन को लेकर विचार-विमर्श किया। उसके बाद मंडल कोर्डिनेटर जाफर मलिक, मोहित आनन्द, डॉ.कमल सिंह राज, प्रबुद्ध जाटव और जिलाध्यक्ष डॉ.सुभाष प्रधान से विचार-विमर्श कर पुराने लोगों की वापसी की बात कही। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष अश्विनी जाटव, हस्तिनापुर के पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार समेत 20 नेताओं, कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किये जाने की घोषणा की गई। पार्टी के जिला महासचिव धीर सिंह, जिला प्रभारी डॉ.ऋषि गौतम, ओमपाल खादर, बाबूराम जाटव, हेमंत प्रधान आदि ने पार्टी में इन नेताओं की वापसी का स्वागत किया। माना जा रहा है कि बसपा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर घर वापसी का अभियान प्रारंभ कर दी है। इसके तहत ही पुराने नेताओं की वापसी शुरू हो गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।