मेरठ : कैंट बोर्ड ने अवैध डेयरियों के खिलाफ चलाया बड़ा अभियान
Meerut News - मंगलवार को कैंट बोर्ड की टीम ने लालकुर्ती क्षेत्र में अवैध डेयरियों के खिलाफ अभियान शुरू किया। पुलिस की मदद से बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण कर चल रही डेयरियों को ध्वस्त किया गया। कुछ दिन पहले चेतावनी दी गई...

मंगलवार को कैंट बोर्ड टीम ने लालकुर्ती क्षेत्र में अवैध डेयरियों को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया। कैंट बोर्ड की टीम, पुलिस फोर्स के सहयोग से लालकुर्ती पहंची। क्षेत्र में अतिक्रमण कर चलाई जा रही अवैध डेयरियों पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पूर्व इन सभी डेयरियों को कैंट बोर्ड ने चेतावनी दी थी। इसी तरह रजबन और अन्य इलाकों में भी अभियान चलेगा। कैंट क्षेत्र में अवैध डेयरियों को लेकर लगातार शिकायत हो रही थी। शिकायतों को लेकर कैंट बोर्ड ने जांच कराई तो पाया गया कि अतिक्रमण कर अवैध डेयरियों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद कैंट बोर्ड ने विशेष टीम का गठन किया, साथ ही स्थानीय पुलिस से भी सहयोग की अपेक्षा की। मंगलवार को टीम पुलिस फोर्स के साथ लालकुर्ती पहुंच गई। बुलडोजर चलाकर डेयरियों को ध्वस्त किया जा रहा है। हालांकि इस दौरान कुछ लोग विरोध भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम, कैंट बोर्ड कैटल कालोनी के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।