Earth Day Celebrations in Meerut Schools Environmental Awareness Programs पृथ्वी दिवस पर अन्य आयोजन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEarth Day Celebrations in Meerut Schools Environmental Awareness Programs

पृथ्वी दिवस पर अन्य आयोजन

Meerut News - मेरठ के स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया, जहाँ बच्चों ने नाटिका, निबंध, और स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आर्मी पब्लिक स्कूल, जीटीबी पब्लिक स्कूल, और अन्य संस्थानों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठWed, 23 April 2025 06:09 AM
share Share
Follow Us on
पृथ्वी दिवस पर अन्य आयोजन

मेरठ। शहर के तमाम स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही निबंध, स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से संदेश दिया।

आर्मी पब्लिक स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूक किया। कक्षा 12 के छात्रों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नुक्कड़ नाटक, धरती की पुकार गीत और पर्यावरण विषयों पर केंद्रित अन्य कार्यक्रम शामिल थे। मुख्य आकर्षण में स्कूल के बगीचे में पौधारोपण, एक प्रतिज्ञा समारोह शामिल था, जहां छात्रों ने अपशिष्ट कम करने और जल संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या डॉ. रीटा गुप्ता ने प्रेरित किया।

वहीं, जीटीबी पब्लिक स्कूल में पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रधानाचार्या डॉ. कमेंद्र सिंह ने उत्साहवर्धन किया। बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों ने एक नाटकीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां वायु, जल, अग्नि और आकाश जैसे तत्वों ने अपनी आवाज़ों में बात की। पीजीएम इंटरनेशनल स्कूल में भी कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्या नीरा त्यागी ने विचार प्रस्तुत किए।

पृथ्वी बचाओ पर कार्यक्रम

केके इंटर कालेज मेरठ में इको क्लब के अंतर्गत पृथ्वी बचाओ विषय पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम जीव विज्ञान शिक्षिका नीतीशा तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। प्रधानाचार्य डॉ संत कुमार, चीफ प्रॉक्टर नरेश कुमार ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

सुंदर चित्रकारी से दिया संदेश

पृथ्वी दिवस पर चित्रकारी, पोस्टर, स्लोगन के जरिए जागरूकता का संदेश देते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय पेपला इदरीशपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों ने सुंदर चित्रकारी की और संरक्षण का संदेश दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बच्चों ने नाटिका से संदेश दिया और पौधे भी लगाए गए। विद्यालय स्टाफ सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, जयश्री, सुधा मोहन, प्रियंका, अनुज, शिवांगी, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी व रामगोपाल आदि रहे।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज तहसील में भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्राओं ने स्लोगन व पोस्टर बनाए। नवनियुक्त प्रधानाचार्य हुमा परवीन ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।