Energy Minister Honors Martyr Dhansingh Gurjar on Revolution Day Celebrates 1857 Freedom Struggle कोतवाल धन सिंह गुर्जर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक थे : डॉ. सोमेंद्र तोमर, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsEnergy Minister Honors Martyr Dhansingh Gurjar on Revolution Day Celebrates 1857 Freedom Struggle

कोतवाल धन सिंह गुर्जर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक थे : डॉ. सोमेंद्र तोमर

Meerut News - फोटो मेरठ। क्रांति दिवस पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 10 May 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
कोतवाल धन सिंह गुर्जर 1857 की क्रांति के प्रथम नायक थे : डॉ. सोमेंद्र तोमर

क्रांति दिवस पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने 1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक और तत्कालीन सदर थाने के कोतवाल अमर शहीद धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें कृतज्ञता सहित श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम शहीद स्मारक, साकेत चौराहा, थाना सदर बाजार परिसर में भी हुए। इस दौरान ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि 1857 की क्रांति की ज्वाला मेरठ की धरती से उठी थी और कोतवाल धन सिंह गुर्जर इस क्रांति के प्रथम नायक थे। उत्तर प्रदेश सरकार उनके बलिदान को चिरस्थायी स्मृति देने हेतु निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जनपद स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का नाम बदलकर अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रखा गया है।

वहां उनकी भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक पर भी उनकी एक भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।