Farmer Attacked by Leopard in Meerut Critical Condition किसान पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर घायल, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmer Attacked by Leopard in Meerut Critical Condition

किसान पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर घायल

Meerut News - मेरठ के परीक्षितगढ़ में एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे बचाया और मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली रैफर किया गया। वन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 3 June 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
किसान पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर घायल

मेरठ/परीक्षितगढ़। खेत में पानी देने गए किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बचाया और मेरठ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखते हुए किसान को दिल्ली रैफर किया गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए की जगह किसी अन्य जंगली जानवर का हमला बताया है। टीम जंगल क्षेत्र में कांबिग कर रही है, वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम सौदत निवासी 60 वर्षीय मतलूब रविवार रात सौदत बोंद्रा मार्ग स्थित अपने खेतों पर पानी देने आए थे।

रात करीब एक बजे खेत में अचानक उन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और उन्हें बचाया। तब तक मतलूब हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन रात में ही मतलूब को लेकर मेरठ मेडिकल अस्पताल पहुंचे जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर सोमवार सुबह वन क्षेत्राधिकारी विनोद सजवाण टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में मिले पंजों की जांच की। उनका कहना था कि यह निशान तेंदुए के नहीं हैं। किसी अन्य जंगली जानवर के हो सकते हैं। वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों में कांबिग भी की। विनोद सजवाण ने बताया कि रात में भी जंगल में कांबिंग की जाएगी। अभी भी उक्त जानवर आसपास हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।