Operation Sindoor A Landmark Success in India s Military History ऑपरेशन सिंदूर दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन : कानून मंत्री, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsOperation Sindoor A Landmark Success in India s Military History

ऑपरेशन सिंदूर दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन : कानून मंत्री

Meerut News - मेरठ में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने ऑपरेशन सिंदूर को दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया और भारतीय सेना की शक्ति को...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 8 June 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
ऑपरेशन सिंदूर दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन : कानून मंत्री

मेरठ। केन्द्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुनिया का सबसे सफल ऑपरेशन रहा है। इस ऑपरेशन को लेकर दुनिया के सारे देश आश्चर्यचकित हैं। विदेश में भी लोग जानना चाहते हैं कि सिंदूर क्या है। शनिवार को केन्द्रीय कानून एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल मेरठ के नौचंदी मेला स्थित पटेल मंडप में ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान कवियों के बीच वे खुद भी उत्साहित हो गए। ऑपरेशन सिंदूर पर कविता सुनाकर कानून मंत्री ने खूब तालियां बटोरी।

उन्होंने कहा कि वे लंदन में इस सिलसिले में प्रतिनिधिमंडल के साथ गए थे। वहां से लौटकर वे सीधे मेरठ आ रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर एक ऐसा ऑपरेशन रहा, जिसमें आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन हुआ। इस ऑपरेशन में सेना ने पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान को मिट्टी में मिला दिया। पाकिस्तान को पता चल गया कि भारत की सेना बहुत मजबूत हो गई है। लंदन में लोगों ने सिंदूर को लेकर सवाल किया। उन्हें बताया गया कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है। लोग लंदन में सिंदूर को खोजने लगे। दुनिया के देश इस मामले में आश्चर्यचकित हैं। विदेशों में जो सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल गया तो उन्होंने शानदार काम किया। यह भारत की सबसे बड़ी विशेषता है। कानून मंत्री बन गए कवि कार्यक्रम में कानून मंत्री कवि बन गए। कहा कि वे खुद कवि हृदय के हैं। उन्होंने सुनाया-ऑपरेशन सिंदूर के जरिए मोदी ने भारत का मान बढ़ाया है, ऑपरेशन सिंदूर के जरिए...मोदी ने मान बढ़ाया है। शानदार मान बढ़ाया है, सेना ने शौर्य दिखा करके पाक को सबक सिखाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।