प्रधानमंत्री के मन की बात में लगे भारत माता के जयकारे
Meerut News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को रविवार को मेरठ में विभिन्न स्थानों पर सुना गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी और अन्य नेताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मोदी ने पहलगाम हमले...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रविवार को मेरठ में विभिन्न स्थानों पर सुना गया। इस दौरान कई बार लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। विवेक रस्तोगी ने फूलबाग मंडल के बूथ संख्या 79, वार्ड 60 में पार्षद रेखा सिंह के निवास स्थान पर विभिन्न संस्थाओं की मातृशक्ति के साथ ‘मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की। वहीं मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने गंगानगर मंडल (मेरठ) के बूथ संख्या 404 एच ब्लॉक में कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुबोध, पार्षद पति भरत शर्मा, शैलेंद्र नौटियाल, मुनीश, सुनील आदि रहे।
इसी तरह सांसद अरुण गोविल ने अपने दिल्ली स्थित आवास पर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने छावनी मंडल वार्ड 2 के बूथ नंबर 295 के लालकुर्ती स्थित कैंटबोर्ड सदस्य सतीश शर्मा के क्लीनिक पर कार्यक्रम के सीधा प्रसारण को सुना। इस अवसर पर डॉली गुप्ता, विशाल कन्नौजिया, जतिन भाटिया, सुरेश शर्मा, रविन्द्र मौजूद रहे। विवेक रस्तोगी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान कई बार भारत माता के जयकारे लगे। फूलबाग मंडल के कार्यक्रम में अनीता गोस्वामी, इंदु तोमर, सपना मिनिया, कमलेश पंवार, सीमा शर्मा , ओजस्विनी संगीता वार्ष्णेय, ममता सिंघल, कल्पना त्यागी, शारदा गुप्ता, गुड्डी देवी, कुसुम रंगेरा उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।