Shocking Discovery Woman Found Hanging at Home in Meerut Village फंदे के सहारे लटका मिला महिला का शव, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsShocking Discovery Woman Found Hanging at Home in Meerut Village

फंदे के सहारे लटका मिला महिला का शव

Meerut News - मेरठ के सिवाया गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। 65 वर्षीय बानो की लंबे समय से बीमारी के कारण परेशान रहने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSun, 27 April 2025 05:56 AM
share Share
Follow Us on
फंदे के सहारे लटका मिला महिला का शव

मेरठ/दौराला। हिटी थाना क्षेत्र के सिवाया गांव में शुक्रवार रात घर के अंदर फंदे से महिला का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि रविवार तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, उसी के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

सिवाया गांव में बाबू खां का परिवार रहता है। शुक्रवार रात बाबू खां की 65 वर्षीय पत्नी बानो का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बानो का शव फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवा दिया। बाबू खां ने बताया कि उसकी पत्नी बानो काफी समय से बीमार चल रही थी। काफी उपचार कराया लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। इसी को लेकर वह परेशान रहती थी। एसएचओ सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार तक महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।