Three Bodies Found in Kankarkheda Area Two Identified अलग-अलग जगहों पर तीन शव बरामद, एक की शिनाख्त, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsThree Bodies Found in Kankarkheda Area Two Identified

अलग-अलग जगहों पर तीन शव बरामद, एक की शिनाख्त

Meerut News - अलग-अलग जगहों पर तीन शव बरामद, एक की शिनाख्त मोदीपुरम। थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 14 June 2025 03:56 AM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग जगहों पर तीन शव बरामद, एक की शिनाख्त

थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र में दो दिन में 3 शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। तीन शवों में से दो शवों की शिनाख्त हो चुकी है। एक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। तीनो शव नंदपुरी, रोहटा रोड और दून हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पड़े मिले हैं। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में शाक्यपुरी निवासी करीब 40 वर्षीय सुनील शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा नशे का आदी था। डेढ़ वर्ष से सुनील अपने घर भी नहीं जाता था। इधर-उधर घूमता रहता था। शुक्रवार दोपहर नंदपुरी कालोनी के रास्ते पर एक मकान के पास सुनील नाली के पास गिर गया।

राहगीरों की भीड़ जमा हुई तो पीआरवी पुलिस और शिनाख्त के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे मामले में मूल रूप से पश्चिम बंगाल दास का निवासी 36 वर्षीय अभिजीत कई सालों से अनूपनगर फाजलपुर रहकर मजदूरी करता था। वह शराब का आदी था। पत्नी भी दिल्ली रह रही थी। गुरुवार को अभिजीत का शव रोहटा रोड पर डिवाइडर के पास पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने शव मर्चरी पहुंचा दिया। वहीं दूसरी ओर, दून हाईवे पर रोहटा फ्लाईओवर के पास पेट्रोल पंप के नजदीक एक युवक का शव शुक्रवार को पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से शिनाख्त कराई, मगर सभी ने मना कर दिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक मांग कर खाता था। एसओ रामगोपाल सिंह ने बताया कि तीन में से दो शव की शिनाख्त हो पाई है, जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हुई है। तीनों शव मर्चरी पहुंचा दिए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।