Woman Abandons 9-Month-Old Baby at In-Laws House After Domestic Dispute नौ माह के मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़ महिला लापता, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsWoman Abandons 9-Month-Old Baby at In-Laws House After Domestic Dispute

नौ माह के मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़ महिला लापता

Meerut News - पति से विवाद के बाद एक महिला अपने नौ माह के बच्चे को ससुराल की चौखट पर छोड़कर चली गई। पड़ोसियों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी और उसे संभाला। ससुराल पक्ष ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 12 May 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
नौ माह के मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़ महिला लापता

पति से विवाद के बाद एक महिला अपने नौ माह के मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़कर चली गई। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और उन्होंने बच्चे को संभाला। ससुराल पक्ष ने महिला के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। इत्तेफाकनगर की महिला की शादी दो साल पहले विकासपुरी के युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद अचानक महिला व ससुराल पक्ष में मनमुटाव रहने लगा। बताया गया कि तीन दिन से महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। शनिवार को भी विवाद हो गया, जिसके चलते महिला ने पुलिस को बुला लिया।

पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद पुलिस महिला के पति को लेकर थाने आ गयी और उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। बताया गया कि इससे ससुराल पक्ष के लोग और ज्यादा आक्रोशित हो गए। उन्होंने महिला को साथ रखने से मना कर दिया। रविवार को महिला विकासपुरी स्थित अपनी ससुराल आई तो घर में प्रवेश देने से मना कर दिया। इसके बाद महिला अपनी नौ माह की मासूम को ससुराल की चौखट पर छोड़कर चली गई। पड़ोसियों ने देखा कि कुछ कुत्ते इकट्ठा हो रहे हैं। पास जाकर देखा तो कपड़े में लिपटा मासूम रो रहा था। लोगों ने उसे उठाया और अंदर मौजूद लोगों को बुला लिया। इसके बाद डायल 112 पुलिस को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।