Bank PO Dies After Eating in Pantry Car on Mumbai Mail मुंबई मेल के पैंट्रीकार का भोजन करने के बाद यात्री की मौत, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBank PO Dies After Eating in Pantry Car on Mumbai Mail

मुंबई मेल के पैंट्रीकार का भोजन करने के बाद यात्री की मौत

Mirzapur News - मिर्जापुर में मुंबई मेल से यात्रा कर रहे 24 वर्षीय बैंक पीओ सादाब आलम की रविवार रात पैंट्रीकार से भोजन करने के बाद अचानक तबियत बिगड़ गई। ट्रेन में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 29 April 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई मेल के पैंट्रीकार का भोजन करने के बाद यात्री की मौत

मिर्जापुर, संवाददाता। मुंबई मेल से यात्रा कर रहे एक बैंक पीओ की रविवार रात पैंट्रीकार का भोजन करने के बाद हालत बिगड़ गई। ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। वह मुंबई से अपने घर बोकारो (झारखंड) जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बोकारो (झारखंड) जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के चंद्रपुरा निवासी 24 वर्षीय सादाब आलम मुंबई में एचडीएफसी बैंक में लगभग दो साल से पीओ पद पर तैनात थे। कुछ दिन पहले उनका स्थानांतरण हजारीबाग में हो गया। दो दिन बाद उन्हें ज्वाइन करना था। शनिवार की रात वह मुंबई मेल के एसी कोच बी-4 में सवार हुए। रविवार की रात लगभग नौ बजे उन्होंने पैंट्रीकार से भोजन मंगवा कर किया। इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत होकर अपनी सीट पर गिर गए। अन्य यात्रियों ने तत्काल इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम को दी। तब तक ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी। सूचना पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंच गई। ट्रेन से उतार कर शादाब को चुनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर सादाब के मामा मोहम्मद आजम और अन्य परिजन पहुंचे। बताया कि भोजन करने के बाद सादाब की मौत हुई है। फूड प्वाइजनिंग भी हो सकता है। जीआरपी प्रभारी चुनार रमाशंकर यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यात्रियों ने बताया कि सादाब आलम रात में पैंट्रीकार से भोजन मंगवाए थे। भोजन के कुछ देर बाद तबीयत खराब हो गई। सीट से नीचे गिर गए। तब कंट्रोल रूम की सूचना पर ट्रेन को रोक कर नीचे उतारा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

रमाशंकर, चौकी प्रभारी जीआरपी चुनार।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।