संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की मनाई गई जयंती
Mirzapur News - मिर्जापुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा प्रभात फेरी, शोभायात्रा और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया।...

मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय संविधान के शिल्पकार महान अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, विधिवेत्ता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सामाजिक ,राजनीतिक संगठनों की ओर से प्रभात फेरी, डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित थीम पर शोभायात्रा निकाली गई। विचार गोष्ठियों में बाबा साहेब के बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित किया गया। आयुक्त, जिलाधिकारी, तहसील, ब्लाक व ग्रामपंचायत कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज में व्याप्त असमानताओं, कुरीतियों के विरूद्ध लड़ते हुए प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। उनका मानना था कि शिक्षा के बिना किसी भी देश का विकास सम्भव नहीं हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा इस बार 14 से 28 अप्रैल जंयती मनाने का निर्णय लिया गया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वि/रा शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी भू/रा सत्य प्रकाश सिंह व कलक्ट्रेट के अधिकारियों कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला सूचना कार्यालय में जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, कर्मचारियों बालमुकुंद्र चतुर्वेदी, अतुल कुमार पांडेय, वीरेंद्र कुमार, गुलफाम गद्दी, महेंद्र कुमार द्विवेदी ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम के अलावा राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने कार्यक्रम का संबोधित किया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा सहित विकास भवन के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
सोहर गायन से गुलजार हुआ समारोह
लोकगायक शिव लाल गुप्ता, सूफिया बेगम व उनकी टीम ने बाबा साहेब के जन्म दिवस पर आधारित सोहर, विकास गीत व शिक्षा जागरूकता पर आधारित कई गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। वहीं विद्यासागर प्रेमी ने भी गीत सुनाए। संचालन सचिव राजेश कुमार तिवारी ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।